हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: नशा केस में फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

Admindelhi1
11 Sept 2026 1:33 PM IST
Dharamshala: नशा केस में फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा
x
दो दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

धर्मशाला: नशे के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बैजनाथ पुलिस ने दो दिनों बाद पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़कर बैजनाथ थाना ले आई है। गौरतलब है कि बीती 8 सितंबर 2026 को थाना बैजनाथ में नशे के मामले में आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो, निवासी गांव उआरना, डाकघर कंडी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा (20) को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात उक्त आरोपी उसी दिन पुलिस हिरासत से फरार हो गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से आरोपी की तलाश हेतु व्यापक एवं समन्वित अभियान शुरू किया गया। आरोपी के संभावित ठिकानों एवं आवाजाही के संबंध में विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई गई तथा लगातार निगरानी एवं तलाश की गई। जिला कांगड़ा पुलिस की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप आरोपी को पंजाब के बलोंगी से सफलतापूर्वक ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Next Story