हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई

Admindelhi1
18 March 2026 4:32 PM IST
Dharamshala: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई
x
"पुलिस ने खनन माफिया पर कसा शिकंजा"

धर्मशाला: अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की विभिन्न टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। विशेष रूप से पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की टीम ने रेलवे पुल के नीचे खड्ड क्षेत्र में रेड के दौरान एक जेसीबी मशीन (जेके14एल-1178) और एक ट्रैक्टर (जेके19ए-7006) अवैध खनन कर रहे थे। रेलवे पुल के नजदीक की जा रही यह खुदाई पुल के ढांचे के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों वाहनों को मौके पर पकड़ा और माइनिंग एक्ट के तहत चालान कर उन्हें इम्पाउंड (जब्त) कर लिया।

इसके अतिरिक्त, गुहण नामक स्थान पर खड्ड में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर (एचपी97ए-4715) को पकड़ा गया और उसे भी जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस चौकी सदवां की टीम को खड्ड के मुहाने पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ट्रैक्टर (एचपी38जे-2209) को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस वाहन का चालान कर इसे भी इम्पाउंड किया गया है और मामले को नूरपुर न्यायालय में भेज दिया गया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में कुल 4 चालान किए गए और संबंधित वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पंहुचाने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Story