- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Dharamshala: पीजी...
Dharamshala: पीजी कॉलेज का नाम अब वीर कैप्टन चंद्र नारायण के नाम पर

धर्मशाला: स्वयंसेवी संस्था जन चेतना ने धर्मशाला से संबंध रखने वाले महावीर चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन चंद्र नारायण के नाम से पीजी कॉलेज धर्मशाला का नाम रखने की मांग उठाई है। इसके साथ ही भारतीय सेना के दूसरे सर्चोच्च महावीर पदक विजेता चंद्र नारायण की प्रतिमा स्थापित करने की भी वकालत की गई है।
गौर हो कि कैप्टन चंद्र नारायण ने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अदम्य साहस दिखाया था। इसके चलते ही उन्हें मरणोपंरात महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। जन चेतना संस्था धर्मशाला ने इस संबंध में शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर इस बात को रखने की योजना बनाई है। संस्था की बैठक सोमवार को अध्यक्ष आरसी कटोच की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जिसमें बलिदानी कैप्टन चंद्र नारायण के नाम से धर्मशाला कॉलेज को रखने व उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पारित कर सरकार से इस संबंध में बात रखनेेे की सहमति बनी है। इसके साथ ही पीजी कॉलेज धर्मशाला में पाईन्स चीड़ के पौधे लगातार भूस्खलन से चरान खड्ड में गिर रहे हैं, उन्हें बचाने के लिए भी सरकार के समक्ष बात रखी जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के धौलाधार कैंपस के निर्माण कार्य व जमा होने वाले फंड को लेकर भी मांग रखी जाएगी।
जन चेतना संस्था के पदाधिकारियों ने धर्मशाला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत सही प्रकार से कार्य न किए जाने, सिवरेज व्यवस्था न होने, सूचारू रूप से पानी न मिलने, सड़क किनारे बेतरतीव पार्किंग व फुटपाथों सहित अतिक्रमण व दुकानदारी को हटाए जाने के भी मुद्दे उठाए हैं। उक्त मुद्दों को लेकर सीएम से मांग उठाई जाएगी। साथ ही डीसी कांगड़ा से भी इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग रखने की सहमति बनी है। जन चेतना संस्था की ओर से बैजनाथ के अति दुर्गम स्कूल लोहारड़ी का दौरा किया गया था, जिसमें स्कूली छात्रों के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। साथ ही स्कूल के दिव्यांग छात्रों के जिनके सर्टिफिकेट नहीं बने थे, उन्हें बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया है।





