- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Dharamshala: मनूणी...
हिमाचल प्रदेश
Dharamshala: मनूणी खड्ड में बहे 8 मजदूरों में से 5 के शव मिले, 3 लापता
Tara Tandi
27 Jun 2025 1:35 PM IST

x
Gaggal गग्गल : धर्मशाला की मनूणी खड्ड में एकाएक बढ़े पानी के बहाव में एक हाइडल प्रोजेक्ट के आठ मजदूर बह गए थे, जिनमें से पांच के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है। गायब हुए एक अन्य मजदूर को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को नदी के ऊपरी हिस्से में फंसे कम से कम 170 मजदूरों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बता दें कि बुधवार को अचानक आई बाढ़ के समय मजदूर इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना की सहायक कंपनी मनूणी जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे।
इसी दौरान मनूणी खड्ड में एकाएक बाढ़ आई गई, जिसकी चपेट में 8 मजदूर आकर बह गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि बिजली कंपनी के अधिकारियों से लापता लोगों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार इस त्रसदी में कम से कम 8 लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा, हमने 5 शव बरामद किए हैं, बाकी 3 शवों को नदी से बरामद किया जाना बाकी है। समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा लापता तीन मजदूरों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है।
TagsDharamshala मनूणी खड्डबहे 8 मजदूरों5 शव मिले3 लापताDharamshala Manuni Khad8 workers swept away5 bodies found3 missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





