हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: बारिश के मौसम से पहले सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश

Admindelhi1
10 Jun 2026 12:47 PM IST
Dharamshala: बारिश के मौसम से पहले सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश
x
उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियों के निर्देश दिए

धर्मशाला: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। वे आज उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित एनआईसी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिले के सभी उपमंडलाधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

उपायुक्त ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले जिले में कूहलों, नालियों तथा अन्य जल निकासी तंत्रों की साफ-सफाई संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को प्रभावी जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा जल का जमाव न हो तथा जलभराव एवं सड़कों को नुकसान जैसी स्थितियों से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील सड़कों एवं अन्य स्थलों की पहचान कर उनकी सूची पूर्व में ही तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग को जेसीबी मशीनों, आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों को अग्रिम रूप से तैयार रखने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दुर्गम क्षेत्रों में आवश्यक खाद्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को जीवनरक्षक एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story