- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Dharamshala: हिमाचल के...
Dharamshala: हिमाचल के शैक्षणिक प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष

धर्मशाला: विश्व हिंदी परिषद ने हिमाचल प्रदेश में हिंदी के शैक्षणिक विकास, प्रचार-प्रसार और शोध गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (सीयूएचपी) के सहायक आचार्य डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति को प्रदेश के शैक्षणिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि डॉ. प्रजापति लंबे समय से हिंदी शिक्षण, शोध एवं भाषा-संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके व्यापक अकादमिक अनुभव और शोध-दृष्टि से प्रदेश में हिंदी से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और शोध गतिविधियों को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।
प्रधानमंत्री से भी की भेंट: परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद ने हिंदी के वैश्विक प्रसार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर इस दिशा में ठोस पहल पर चर्चा की है।





