हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: विधायक मलेंद्र राजन ने किया महोत्सव का उद्घाटन

Admindelhi1
14 Feb 2026 8:25 PM IST
Dharamshala: विधायक मलेंद्र राजन ने किया महोत्सव का उद्घाटन
x

धर्मशाला: ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष ने विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी व हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वागत संबोधन में मंदिर के इतिहास और महोत्सव की परंपरा पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इंदौरा–काठगढ़ मार्ग का उन्नयन कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इंदौरा से काठगढ़ तक सोलर लाइटें लगाई जाएँगी तथा 10 लाख रुपये की लागत से स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने काठगढ़ शिव मंदिर परिसर एवं पार्क क्षेत्र में लाइटें लगाने तथा मंदिर में विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व, विधायक ने मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा शोभायात्रा में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राइड ऑफ इंदौरा दी शिया सिंह ने “सत्यम शिवम सुंदरम्” की प्रस्तुति दी।

Next Story