हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: फिटनेस जागरूकता को लेकर पत्रकारों ने चलाई साइकिल

Admindelhi1
20 Sept 2026 7:32 PM IST
Dharamshala: फिटनेस जागरूकता को लेकर पत्रकारों ने चलाई साइकिल
x
पत्रकारों ने फिटनेस के लिए लोगों को किया जागरूक

धर्मशाला: फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को धर्मशाला में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साई हॉस्टल से सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों और साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल चलाकर प्रतिभागियों ने लोगों को फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

धर्मशाला एनसीओई के सहायक निदेशक जेपी साहनी ने बताया कि फिट इंडिया अभियान वर्ष 2019 से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विषयों पर ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को अभियान से जोड़ते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में पत्रकारों को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों की भागीदारी उत्साहजनक रही।

Next Story