हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: 12वीं की अंतिम मेरिट सूची जारी, री-इवैल्युएशन के बाद बदली तस्वीर

Admindelhi1
20 Aug 2026 2:04 PM IST
Dharamshala: 12वीं की अंतिम मेरिट सूची जारी, री-इवैल्युएशन के बाद बदली तस्वीर
x
री-इवैल्युएशन के बाद 12वीं की मेरिट सूची में बदलाव, फाइनल लिस्ट जारी

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्युएशन) और पुनः जांच (री-चेकिंग) के बाद आए संशोधित परिणामों को वार्षिक डाटाबेस में समाहित करते हुए यह अंतिम सूची तैयार की गई है। छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस मेरिट सूची को देख सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुद्धता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनर्मूल्यांकन के परिणामों को मेरिट सूची में जगह देना छात्रों के हितों की रक्षा और त्रुटिहीन मूल्यांकन व्यवस्था के प्रति बोर्ड की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार के असमंजस या अनिश्चितता की गुंजाइश न रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता छात्रों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के परिवारों के सहयोग और शिक्षकों के अमूल्य मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि हिमाचल के युवाओं में अपार प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने सफल छात्रों से अपनी उपलब्धियों को नई जिम्मेदारियों की शुरुआत मानते हुए उच्च शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।

Next Story