हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: बीड़-बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद महिला पैराग्लाइडर गायब

Admindelhi1
20 Oct 2025 9:19 AM IST
Dharamshala: बीड़-बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद महिला पैराग्लाइडर गायब
x

धर्मशाला: विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड- बिलिंग से रविवार को एक विदेशी महिला पैराग्लाइडर उड़ान भरने के बाद लापता हो गई है। हालांकि आज दिन में उनकी खोज के लिए एक निजी हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई लेकिन फिलहाल उनका कोई पता नही चल पाया है। अब सोमवार को दोबारा लापता पायलट को ढूंढने की कोशिश की जाएगी।

लापता महिला पायलट कनाडा की रहने वाली जिनका नाम सुश्री मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स है। जानकारी के अनुसार मेगन रविवार प्रातः 9:45 बजे बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल से उड़ान भरी थी इसके बाद वह लंबी दूरी तय करते हुए ऊपरी धर्मशाला (त्रियुंड) की धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में लापता हो गई हैं।

उधर घटना की सूचना मिलते हुए बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (बीपीए) ने कल सुबह होने वाले खोज एवं बचाव अभियान के लिए थुम्बे एविएशन के एक निजी हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की है।

वहीं इस घटना के बाद एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 और 31 के तहत आदेश देते हुए लापता विदेशी नागरिक की खोज और बचाव में लगे निजी हेलिकॉप्टर को बीड़-बिलिंग और धर्मशाला में उतारने के लिए बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को लैंडिंग की अनुमति प्रदान की जाती है। वहीं निदेशक, हवाई अड्डा प्राधिकरण, कांगड़ा हवाई अड्डा (गगल) ऑपरेशन के दौरान, यदि आवश्यक हो, तो हेलिकॉप्टर में ईंधन भरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। खोज और बचाव अभियान से संबंधित सभी खर्च बिड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (बीपीए) द्वारा वहन किए जाएगा।

Next Story