हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: डीएलएड वार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड की अधिसूचना जारी

Admindelhi1
22 Jun 2026 12:32 PM IST
Dharamshala: डीएलएड वार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड की अधिसूचना जारी
x

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्टूबर-2026 में आयोजित होने वाली डी.एल.एड. प्रथम वर्ष बैच 2025-27 तथा द्वितीय वर्ष बैच 2024-26 की नियमित वार्षिक परीक्षाओं के लिए पात्र प्रशिक्षुओं से परीक्षा शुल्क एवं प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से परीक्षा शुल्क एवं प्रवेश पत्र प्रेषित करने की प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। उक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क 1000 निर्धारित किया गया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थान निर्धारित समयावधि के भीतर अपने पात्र प्रशिक्षुओं के आवेदन एवं परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने सभी शिक्षण संस्थानों एवं प्रशिक्षुओं से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है, ताकि परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें।

Next Story