हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी से देहरा पुलिस को बड़ी कामयाबी

Admindelhi1
14 July 2026 2:38 PM IST
Dharamshala: उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी से देहरा पुलिस को बड़ी कामयाबी
x
देहरा पुलिस की बड़ी सफलता, उद्घोषित अपराधी दबोचा

धर्मशाला: पुलिस जिला देहरा द्वारा उद्घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गुमशुदा व्यक्तियों की प्रभावी खोज के उद्देश्य से पोम्पू टीम का गठन किया गया है। इस विशेष इकाई का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना, न्यायालयों के आदेशों का प्रभावी अनुपालन करना तथा गुमशुदा व्यक्तियों की खोज कर उन्हें उनके परिजनों से पुनर्मिलन एवं आवश्यक पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

इसी कड़ी में सोमवार को पोम्पू टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया, जो लम्बे समय से न्यायालय में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी की पहचान सुखदेव कृष्ण पुत्र केवल कृष्ण, आयु 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 2, गांव एवं डाकघर गंगथ, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उक्त अभियुक्त एक मामले में देहरा की अदालत में वांछित था।

अभियुक्त द्वारा न्यायालय से जारी समन एवं वारंटों की निरंतर अवहेलना करते हुए न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण न्यायालय द्वारा 30 अक्टूबर 2024 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पोम्पू टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना एवं तकनीकी सर्विलांस के आधार पर गंगथ, तहसील नूरपुर क्षेत्र में विधिवत सर्च एवं गिरफ्तारी अभियान संचालित किया गया, जिसके दौरान अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

Next Story