हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: पालमपुर में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, 11 वार्डों में फहराया परचम

Admindelhi1
31 May 2026 6:07 PM IST
Dharamshala: पालमपुर में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, 11 वार्डों में फहराया परचम
x
पालमपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन

धर्मशाला: नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दे दी है। नगर निगम के 15 वार्डों में 11 पर कांग्रेस और 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। रविवार को घोषित चुनाव परिणामों में वार्ड नम्बर एक से इन्द्रपाल (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 2 से राधा सूद (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 3 से रणजीत कौर (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 4 से शैलजा (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 5 से रविन्द्र कुमार (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 6 से कविता मिन्हास (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 7 से सविता राठौड़ (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 8 से रितेश ठाकुर (कांग्रेस), वार्ड नम्बर से 9 मीनू देवी (भाजपा), वार्ड नम्बर से 10 नीलम मलिक (कांग्रेस), वार्ड नम्बर से 11 किरण देवी (भाजपा), वार्ड नम्बर 12 से ललित कुमार शर्मा (भाजपा), वार्ड नम्बर 13 से अंचना (कांग्रेस), वार्ड नम्बर 14 से मोनिका (भाजपा), वार्ड नम्बर 15 से राज कुमार (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की है।

Next Story