हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी में विकास कार्यों की नींव रखी

Admindelhi1
21 April 2026 7:01 PM IST
Dharamshala: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी में विकास कार्यों की नींव रखी
x

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है और इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों और जल शक्ति विभाग की योजनाओं से 35 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होगें।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां में एक और विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वोलटेज की समस्या का समाधान सुनिश्चत होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में 48 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडल की घोषणा की गई है जिनका निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।

धार्मिक पर्यटन के विकास पर खर्च होंगे 150 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री ज्वालामुखी, श्री चिंतपूर्णी जी और श्री नैना देवी में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए एक मास्टर प्लान के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री ज्वालामुखी और श्री नैना देवी के सौंदर्यीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा पहले चरण में इन कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने की घोषणा की गई।

ज्वालामुखी मंदिर में कई पूजा अर्चना

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में पूर्जा अर्चना की और विभिन्न स्थानों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

स्थानीय विधायक संजय रत्न ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जन समर्पित किए गए हैं।

Next Story