हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: पंडित चंद्रधर गुलेरी की जयंती पर आयोजित हुआ समारोह

Admindelhi1
8 July 2026 11:52 AM IST
Dharamshala: पंडित चंद्रधर गुलेरी की जयंती पर आयोजित हुआ समारोह
x
पंडित चंद्रधर गुलेरी की जयंती पर छात्रों ने किया नमन

धर्मशाला: पंडित श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती के अवसर पर चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (गुलेर) तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग, धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में नन्द किशोर परिमल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार शर्मा ने की। मुख्यातिथि ने अपने अभिभाषण में पंडित श्री चंद्रधर शर्मा गुलेरी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर नारा लेखन, कविता पाठ तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों मसरूर, ढलियारा, बिलासपुर , हरिपुर, खैरियां, सकरी, भटोली फकोरियां, गुलेरी, बौंगता, देहरा, घेरमानगढ के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आयान, अलका, जानवी ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कशिश, प्रिया, शुभम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता पाठ में हरमन, जसलीन, शगुन ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करके अपने प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, पंडित श्री चंद्रधर गुलेरी के साहित्यिक योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

Next Story