हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा दावा

Admindelhi1
18 May 2026 9:23 AM IST
Dharamshala: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा दावा
x
"17 वार्डों पर भाजपा की नजर, जीत का दावा मजबूत"

धर्मशाला: कांगड़ा के विधायक, नगर निगम धर्मशाला के चुनाव प्रभारी पवन काजल तथा धर्मशाला के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने रविवार को जारी एक संयुक्त ब्यान में दावा किया कि भाजपा सभी 17 वार्डों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को धर्मशाला की जनता ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की खोखली नीतियों के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ही भाजपा की ताकत है। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने झूठ का प्रचार कर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिसके इसके नतीजे सुक्खू सरकार को चुनाव परिणाम में देखने को मिलेंगें।

उक्त भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारे संगठन की ताकत, वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के विश्वास यह आश्वस्त करता है कि भाजपा नगर निगम धर्मशाला में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता ने अब प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंग छेड़ दी है तथा यह लड़ाई अब सुक्खू सरकार को सत्ता से बेदखल कर खत्म होगीं पवन काजल व सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस नेताओं व उसके उम्मीदवारों में निराशा साफ देखी जा रही हैं। इन चुनावों में जनता ने भाजपा के अपेक्षानुसार मतदान किया है। लोगों ने सभी वार्डों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण किसान, कर्मचारी, व्यापारी और पेंशनभोगी भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। राज्य के विकास कार्यों के लिए आवंटित धन को पंचायती राज और स्थानीय निकायों से हटाकर राज्य के खजाने में मोड़ दिया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया है।

Next Story