हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: भाजपा ने देश को ठोस कदमों से सशक्त बनाया: विपिन परमार

Admindelhi1
14 Feb 2026 8:01 PM IST
Dharamshala: भाजपा ने देश को ठोस कदमों से सशक्त बनाया: विपिन परमार
x

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस, प्रभावी और परिणाम देने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से सशक्त बनाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के नए मानक स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

शनिवार को जारी एक प्रेस बयान में विपिन सिंह परमार ने कहा कि हाल ही में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जिनमें लाखों महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य, दुर्घटना पीड़ितों के लिए 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज, स्टार्टअप इंडिया फंड को 10,000 करोड़ की स्वीकृति तथा कृषि अवसंरचना कोष को दोगुना कर 2 लाख करोड़ करना शामिल है—यह स्पष्ट दर्शाते हैं कि केंद्र सरकार का हर कदम देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री जन अरोग्या योजना के माध्यम से गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने बेहद कम प्रीमियम में करोड़ों नागरिकों को बीमा सुरक्षा का मजबूत कवच दिया है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 की सीधी आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने युवाओं और छोटे उद्यमियों को 10 लाख तक के ऋण की सुविधा प्रदान की है। भाजपा शासनकाल में सड़कों का जाल बिछा, स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार हुआ, नए शिक्षण संस्थान खुले, पेयजल योजनाओं को गति मिली और बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की गई।

Next Story