हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: आरोपी शिक्षक और छात्राओं की जमानत सुनवाई तय

Admindelhi1
13 Feb 2026 8:19 PM IST
Dharamshala: आरोपी शिक्षक और छात्राओं की जमानत सुनवाई तय
x

धर्मशाला: धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मौत, रैगिंग और यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सहायक प्रोफेसर व दो छात्राओं की अग्रिम जमानत को लेकर अब 17 फरवरी को फैसला लिया जाएगा। मामले में आरोपियोें की अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के बकीलों की बहस सुनवाई सुनने के बाद जज दवारा मामले से संबंधित अग्रिम जमानत का फैसला 17 फरवरी तक सुरक्षित रखा गया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले को लेकर अब तक की जांच रिपोर्ट सहित सहायक प्रोफेसर के लाइ डिटेक्ट, ब्रेन व वायस टेस्ट की रिपोर्ट, आर.एफ.एस.एल. से प्राप्त डिजिटल रिपोर्ट का स्टेटस कोर्ट में रखा गया।

गौरतलब है कि धर्मशाला की 19 वर्षीय छात्रा की 26 दिसम्बर को संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद इस मामले ने 31 दिसम्बर व 1 जनवरी को वीडियो वायरल होने के बाद तूल पकड़ा था। उसके पश्चात 1 जनवरी को धर्मशाला कालेज की 4 छात्राओं के खिलाफ रैगिंग व मारपीट, जबकि एक प्रोफैसर पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया। उसके बाद यू.जी.सी., महिला आयोग व राज्य शिक्षा निदेशालय ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया था। जबकि अब इस मामले में पुलिस के पास आर.एफ.एस.एल. से प्राप्त डिजिटल साक्ष्य, सहायक प्रोफेसर के लाइ डिटेक्ट, ब्रेन व वायस टेस्ट की रिपोर्ट व मामले को लेकर गठित मैडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनके आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उधर एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि छात्रा मौत मामले में पुलिस ने अब तक अब तक की छानबीन व पड़ताल की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है। जबकि अब मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

Next Story