हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: डिप्लोमा और डिग्री कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Admindelhi1
10 Jun 2026 1:11 PM IST
Dharamshala: डिप्लोमा और डिग्री कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
x
होटल मैनेजमेंट शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

धर्मशाला: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अभ्यर्थी 27 जून तक पांच डिप्लोमा व 15 जून तक बीएससी होटल मैनजमेंट के लिए संस्थान की बेबसाईट में ऑनलाईन व ऑफलाईन आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग को 400 व आरक्षित वर्ग को 300 रुपए सहित डिमांड ड्राफ्ट संस्थान प्रिंसीपल के नाम बनाना होगा। पांच डिप्लोमा कोर्स के लिए 275 सीटों पर दाखिला उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही बीएससी होटल मैनजमेंट भी राष्ट्रीय परीक्षा जेईई के तहत भरने वाली सीटों के लिए अलावा रिक्त सीटों में दाखिले प्रदान किए जाएंगे। होटल में इसी शैक्षणिक सत्र से 60 छात्रों व 30 छात्राओं के लिए संस्थान परिसर में ही हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले संस्थान से निकले हुए छात्र पांच सितारा होटलों सहित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व होटल इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मंगलवार को संस्थान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्राधानाचार्य एवं उपनिदेशक पर्यटन विभाग कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि होटल मैनजमेंट की डिग्री जेएनयू यूनिवर्सिटी की प्रदान की जाएगी। एसआईएचएम में डिप्लोमा फूड प्रोडक्शन, फूड एंड विबरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, हाउसकीपीकिंग ऑपरेशन और डिप्लोमा इन बेकरी एंड कंफकेशनरी में करवाया जाएगा। संस्थान परिसर में आधुनिक प्रशिक्षण रसोईघर, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी लैब, फ्रंट ऑफिस एवं हाउसकीपिंग प्रयोगशालाएं तथा आतिथ्य उद्योग के मानकों के अनुरूप उन्नत प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध हैं। उक्त सीटों को आवेदन करने पर काउंसलिंग व लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। जिसके आधार पर चयनित छात्रों को दाखिला मिल पाएगा। संस्थान में विद्यार्थियों को गैर-सरकारी संस्थानों से 40 प्रतिशत कम फीस पर यह कोर्स करवाए जा रहे हैं।

उपनिदेशक पर्यटन विभाग धर्मशाला जोन विनय धीमान ने बताया कि आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में यह एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है, जिसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया जाता है। संस्थान वर्ष 2012 में स्थापना के बाद पिछले 14 वर्षों से होटल प्रबंधन एवं कलिनरी आर्ट्स के क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Next Story