हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: धर्मशाला में कार्रवाई, तंबाकू नियम तोड़ने पर 16 पर जुर्माना

Admindelhi1
13 Jun 2026 1:45 PM IST
Dharamshala: धर्मशाला में कार्रवाई, तंबाकू नियम तोड़ने पर 16 पर जुर्माना
x
16 उल्लंघनकर्ताओं पर तंबाकू नियमों के तहत कार्रवाई

धर्मशाला: तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जिला तंबाकू नियंत्रण उड़नदस्ता ने नशा मुक्ति विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के सहयोग से धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दूसरे चरण के दौरान तंबाकू नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन के 16 मामलों में चालान किए गए।

अभियान के तहत धर्मकोट, मैकलोडगंज, बस स्टैंड क्षेत्र और सुधेड़ में सार्वजनिक स्थानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री निषिद्ध होने संबंधी सूचना-पट्ट नहीं लगाने, हुक्का प्रदर्शित करने और खुली (लूज) सिगरेट बेचने जैसे उल्लंघन पाए गए।

यह अभियान जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुराधा के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू सेवन कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है और युवाओं को नशे की ओर भी धकेल सकता है। इसलिए तंबाकू नियंत्रण कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Next Story