हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: अतिरिक्त भूमि को लेकर जेएनवी पपरोला के पक्ष में बड़ा कदम, एसडीएम को निर्देश

Admindelhi1
2 Sept 2026 9:59 AM IST
Dharamshala: अतिरिक्त भूमि को लेकर जेएनवी पपरोला के पक्ष में बड़ा कदम, एसडीएम को निर्देश
x
जेएनवी पपरोला के लिए अतिरिक्त जमीन की प्रक्रिया तेज, एसडीएम बैजनाथ संभालेंगे जिम्मेदारी

धर्मशाला: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का उत्कृष्ट शैक्षणिक ट्रैक रिकॉर्ड और अनुशासित वातावरण विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास सुनिश्चित कर रहा है। विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें उत्कृष्टता के मार्ग पर ले जाने में एक अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है। इसके चलते ही शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण पहचान बनाई है। उपायुक्त ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहाकर समिति पपरोला की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बातें कही।

बैठक में विद्यालय को अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाने के मामले पर उन्होंने एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम को निर्देश देते हुए कहा कि मामले पर त्वरित आगामी कार्रवाई के लिए उचित काग़जी कार्रवाई की जाए। विद्यालय प्रबंधन ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि वर्तमान में विद्यालय में 561 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा शैक्षणिक एवं आवासीय खंड के पीछे सुरक्षा दीवार लगाना सुनिश्चित किया जाना है। इस संबंध में नवोदय विद्यालय समिति को आकलन सौंप दिया गया है।

प्राचार्य राजेश शर्मा ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि विद्यालय के साथ लगने वाली कूहल के कारण भारी बारिश के समय पानी विद्यालय परिसर में आ रहा है। इस दिक्कत के कारण विद्यालय प्रबंधन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

Next Story