हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला: कार के खाई में गिरने से दो युवकों की हुई मौत, दो अन्य घायल

Admin Delhi 1
13 April 2022 4:01 PM GMT
धर्मशाला: कार के खाई में गिरने से दो युवकों की हुई मौत, दो अन्य घायल
x

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के तहत कनोल धार कंडी क्षेत्र में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार सवार विवेक कुमार पुत्र रमेश चंद, गांव रुलेहड़, डाकघर वोह, तहसील शाहपुर, अजय कुमार पुत्र ठाकुर सिंह, गांव भुथ वां, डाकघर धुलारा, तहसील सिहुंता जिला चंबा, बृज लाल पुत्र सरदार सिंह और संदीप पुत्र कृष्ण चंद दोनों निवासी गांव धुलारा, तहसील सिहुंता, जिला चंबा कार में सवार होकर सल्ली के गांव नौली ने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। वह चारों कार एचपी 54 सी 9633 में वापस आ रहे थे। जब वह रात साढ़े तीन बजे कनोल में पंहुचे तो उनकी गाड़ी नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें विवेक (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल अजय (32) ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में दम तोड़ दिया। मृतक अजय कुमार ही कार ड्राइव कर रहा था। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल बृज लाल (28) और संदीप कुमार (29) टांडा में उपचाराधीन हैं।

मौके पर पहुंचे एएसआई अश्वनी ने बताया कि स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली। जिसके बाद थाना शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची। थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। हादसे की परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक विवेक का धर्मशाला जबकि अजय का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत काफी गंभीर है। हादसे के प्रमुख कारण का पता नहीं चल पाया है। क्योंकि हादसा रात को हुआ था, इसलिए घायलों के बयान के बाद ही हादसे के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई

Next Story