हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला: अरविंद केजरीवाल की कांगड़ा में 23 अप्रैल को होगी जनसभा

Admin Delhi 1
17 April 2022 3:00 PM GMT
धर्मशाला: अरविंद केजरीवाल की कांगड़ा में 23 अप्रैल को होगी जनसभा
x

लेटेस्ट न्यूज़: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा को लेकर जनसभा स्थल फाइनल हो गया है। केजरीवाल 23 अप्रैल को अपने कांगड़ा दौरे के दौरान शाहपुर के चम्बी मैदान में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। आप नेता राकेश चौधरी ने रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल के 23 अप्रैल को कांगड़ा में होने वाली जनसभा के बारे में जानकारी दी। राकेश चौधरी ने बताया कि 23 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल का कांगड़ा दौरा होना है जहां चम्बी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उस दिन सुबह 11 बजे अरविंद केजरीवाल कांगड़ा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। आप कार्यकर्ता बड़ी बेसब्री से 23 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं और इस जनसभा के लिए उनकी तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही है। आप नेता ने कहा कि मंडी रैली की अपार सफलता और उसमें मौजूद भीड़ से आप कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं और इस जनसभा के लिए पूरी तरह से तैयारी पर जुट चुके हैं। राकेश चैधरी ने दावा करते हुए कहा, आप की कांगड़ा जनसभा ऐतिहासिक होने वाली है और इसमें मंडी से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।

राकेश चौधरी ने कहा कि हिमाचल की जनता और आप कार्यकर्ता बेसब्री से अपने जननायक अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रहे हैं और लगातार इन दिनों आप की नीतियों से लोगों का आप से जुड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आप के आने से बौखला गई। भाजपा को अपनी सियासी जमीन खिसकती दिख रही इसलिए ये आप की नीतियों को कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की रैली से भाजपा के होश उड़ने वाले हैं जो पहले ही मंडी रैली से दिख गया है। अब कांगड़ा रैली के बाद भाजपा के नेताओं को नींद भी नहीं आएगी।

Next Story