हिमाचल प्रदेश

देशभर के शक्तिपीठों के दर्शन अब मां के दरबार में ही कर सकेंगे श्रद्धालु, चिंतपूर्णी में बनेगा एआर-वीआर टेक्नोलॉजी म्यूजियम

Gulabi Jagat
31 Dec 2022 7:23 AM GMT
देशभर के शक्तिपीठों के दर्शन अब मां के दरबार में ही कर सकेंगे श्रद्धालु, चिंतपूर्णी में बनेगा एआर-वीआर टेक्नोलॉजी म्यूजियम
x
ऊना
चिंतपूर्णी में हिमाचल का पहला एआर और वीआर टेक्नोलॉजी वाला म्यूजियम बनाया जाएगा। चिंतपूर्णी में करीब 11.20 करोड़ की लगात से बाबा माईदास सदन के पहले ब्लॉक में म्यूजियम बनाया जाएगा। चिंतपूर्णी में हाइटेक म्यूजियम के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। चिंतपूर्णी में बनने वाले म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर सती माता स्टोर दिखाई जाएगी। इसके अलावा म्यूजियम में फलीप बुक की सुविधा होगी। म्यूजियम में दो फ्लोर बनाए जाएंगे, जिसमें पहले फ्लोर में माता की स्टोरी और धार्मिक स्टोरियां दिखाई जाएंगी। इसके अलावा दूसरे फ्लोर में बाबा माइदास की स्टोरी बताई जाएगी। इसके अलावा दूसरे पार्ट में शिव बाडी मंदिर, मंचकंूद महादेव मंदिर, महाकलेश्वर मंदिर और ठाकुर द्वारा मंदिर की स्टोरी दिखाई जाएगी। इसके अलावा म्यूजियम में एक सुरंग का निर्माण भी किया जाएगा।
म्यूजियम में श्रद्धालु देश के समस्त शक्तिपीठों के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलाव चिंतपूर्णी में बनने वाले म्यूजियम में हिमाचली संस्कृति की भी जानकारी दी जाएगी। जिसमें हिमाचल पहनावे और हिमाचली त्योहारों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा म्यूजियम में ओमेंटिड रियालेटी भी होगा जिसमें लोगों की हिमाचली पोशाक में फोटो दिखेगी। म्यूजियम में थ्री डी थियेटर भी बनाया जाएगा जिसमें जया और विजया एवं छिन्नमस्तिका माईया की स्टोरी बताई जाएगी। चिंतपूर्णी मंदिर को सवारने के लिए सरकार ने फैसला लिया है।
Next Story