हिमाचल प्रदेश

आठवें नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में चढ़े 9.90 लाख रुपये

Admindelhi1
19 Oct 2026 10:55 AM IST
आठवें नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु, मंदिर में चढ़े 9.90 लाख रुपये
x
30 हजार भक्तों ने मां के दरबार में नवाया शीश, 9.90 लाख का चढ़ावा

नाहन: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मेले के आठवें दिन रविवार को दुर्गाष्टमी पर लगभग 30,000 श्रद्धालुओ ने माता के दरबार में शीश नवाया।

मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 9.90 लाख रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया।उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोक पुर में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं ,इस अवसर पर यहां पर मेले का भी आयोजन होता है जिसमे लोग भाग लेते हैं।

Next Story