- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पांचवें नवरात्र पर...
हिमाचल प्रदेश
पांचवें नवरात्र पर बालासुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता
Admindelhi1
16 Oct 2026 12:05 PM IST

x
पांचवें नवरात्र पर बालासुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी
नाहन: सिरमौर जिला में प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।मेले के पांचवें दिन आज लगभग 3,500 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।
मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांचवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने ₹ 9,33,220/- रुपये का नकद चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 226 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना तथा 1280 ग्राम चांदी का चढ़ावा भी माता को चढ़ाया गया।
Next Story





