- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मां चामुंडा के दर्शन...
हिमाचल प्रदेश
मां चामुंडा के दर्शन आए श्रद्धालु की हृदयाघात से मौत
Shantanu Roy
17 Nov 2022 9:29 AM GMT

x
बड़ी खबर
चामुंडा। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में बुधवार को बाहरी राज्य के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश अग्रवाल (68) निवासी वृंदावन रोड मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। श्री चामुंडा पुलिस चौकी के प्रभारी भागमल ने बताया कि उक्त श्रद्धालु अपने परिवार के सदस्यों के साथ मां चामुंडा के दर्शन करने आया था। इस दौरान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ही चक्कर आने से वह गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में उसे बड़ोई स्थित पीएचसी ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वह पहले से ही शूगर तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त था।
Next Story