- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हर क्षेत्र का विकास...
हिमाचल प्रदेश
हर क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता, सुक्खू बोले ‘देहरा मैं मेरा’
Gulabi Jagat
27 May 2023 9:27 AM GMT

x
गरली
हरिपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘देहरा मेरा’ का नारा देते हुए कहा कि देहरा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलौजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा। तीन वर्ष की समय अवधि में इसके बनकर तैयार होने की संभावना है और इसके स्थापित होने से 5000 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा सरकार पौंग झील में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दे रही है और इसके लिए 70 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। क्षेत्र में हॉट एयर बैलून गतिविधि तथा फ्लोटिंग होटल के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार युवाओं को शिकारा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। पिछले 10 वर्षों से लंबित निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए उन्होंने स्वयं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है और उन्हें चिल्ड्रन ऑफि दि स्टेट के रूप में अपनाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक होशियार सिंह की मांग पर क्षेत्र में पांच नए बस रूटों के संचालन और भविष्य में बीडीओ कार्यालय का पुनर्गठन करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्विमिंग पूल के साथ एक इनडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे।
अरसे बाद हरिपुर पधारने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद
देहरा के विधायक होशियार सिंह ने क्षेत्र में विकासात्मक योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के उपरांत पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिपुर आए हैं, जिससे मुख्यमंत्री के इस दौरे के प्रति क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने देहरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जुलॉजिकल पार्क प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
हरिपुर को करोड़ों के गिफ्ट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए बस अड्डेए 3.94 करोड़ रुपए की लागत से गलुआ से मैहवा पंचायत घर से तताहन सम्पर्क मार्ग और 1.44 करोड़ रुपए की लागत से गुलेर-धगर संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 6.50 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले धार से धगर वाया लूंनसू सडक़ और 5.05 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली पीर बड़ सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर वाया पनयाली सडक़ की आधारशिला रखी।
भाजपा की नीतियों के कारण बढ़ा प्रदेश पर कर्ज का बोझ
सीएम सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को पुन: पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार ने ऋण लिए हैं, लेकिन उधार पर निर्भरता को कम करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए संसाधन सृजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, सीपीएस किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, होशियार सिंह, मलेंद्र राजन, गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, नरदेव कंवर, सुरेंद्र मनकोटिया, राम चंद्र पठानिया, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, हरि ओम शर्मा, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
देहरा की अब तकदीर ही नहीं, तस्वीर भी बदलने वाली है
देहरा गोपीपुर — मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने आप को जमीनी स्तर का सीएम और देहरा के प्रति अपने लगाव को भी जता गए, वही उन्होंने देहरा को विकास की राह पर ले जाने का अपना संकल्प भी दोहराया। साथ ही देहरा की जनता से इसी तरह विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भरोसा रखो, देहरा की अब तक़दीर ही नहीं, तस्वीर भी बदलने वाली है। उन्होंने टूरिस्ट को बढ़ावा देने और पौंग जलाशय में शिकारे चलाने की बात कह युवा वर्ग को भी जीवन में एक नए युग की शुरुआत करने का भरोसा दिया। वर्षोंे पहले शिलान्यास के दौर को पार कर चुकी सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम शुरू करवाने की बात कहते हुए सुक्खू बोले कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर इस संबंध में बात की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बनखंडी में 207 करोड़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर का जू बनाने की योजना के साथ ही देहरा की जनता में विकास की लौ जगा गए।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story