हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मेयर ने अपने वार्ड से शुरू किया ग्रीन शिमला क्लीन शिमला अभियान

Shreya
10 Aug 2023 6:22 AM GMT
डिप्टी मेयर ने अपने वार्ड से शुरू किया ग्रीन शिमला क्लीन शिमला अभियान
x

शिमला: नगर निगम ने ग्रीन शिमला क्लीन शिमला अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलने वाला है। वहीं, मेयर सुरेंद्र चौहान ने बुधवार से पौधे बांटना भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को सचिवालय कर्मचारियों सहित स्कूलों में भी पौधे भेजे गए हैं। वहीं, डिप्टी मेयर उमा कौशल ने इस अभियान की शुरुआत अपने टूटीकंडी वार्ड से शुरू कर दी है। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला टूटीकंडी के एनएसएस के स्वयंसेवियों के साथ पौधारोपण किया। वहीं, नगर निगम शहर की हर पहाड़ी में पौधारोपण करने वाला है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। वहीं, मेयर सुरेंद्र चौहान फिल्ड में जाकर सभी को इस अभियान में जुडऩे के लिए आग्रह भी कर रहे हैं। ग्रीन शिमला क्लीन शिमला अभियान के साथ जुडक़र शहर को सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। इसके लिए उन्होंने स्वयं वन विभाग से पौधे लिए हैं और उन्हें वितरित किया जा रहा है।

वहीं, मेयर गुरुवार से स्वयं भी पौधारोपण करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने संजयवन को चुना है। उनका कहना है कि संजय वन में करीब 1000 पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें देवदार के पौधे रोपे जाएंगे। वहीं, इस अभियान में ज्वाइंट कमिश्नर और सभी निगम कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि बरसात में कई पेड़ गिर जाते हैं और कई बार पौधारोपण के दौरान सभी पौधे नहीं लग पाते हैं। ऐसे में पौधों की देखरेख करने के लिए भी उसी व्यक्ति को जिम्मा दिया जा रहा है, जो उन पौधों को रोपेगा, ताकि सभी पौधे सही ग्रोथ कर सके। वहीं, यह अभियान 15 अगस्त तक लगातार चलता रहेगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने सभी से आग्रह किया है कि इस अभियान के साथ शहर के हर व्यक्ति को जुडऩा चाहिए। वहीं, किसी भी व्यक्ति को कहीं भी पौधारोपण करना है, वह मेयर सुुरेंद्र चौहान से पौधे लेकर स्थान चिन्हित कर पौधारोपण अभियान में भाग ले सकता है।

Next Story