- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- उपायुक्त आर.के गौतम ने...
हिमाचल प्रदेश
उपायुक्त आर.के गौतम ने कहा- भूरेश्वर मंदिर के प्रांगण में 51 फुट ऊंची लगेगी शिव की प्रतिमा
Gulabi Jagat
19 Feb 2023 12:20 PM GMT

x
पच्छाद
जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के आराध्यदेव भुरेश्वर महादेव मन्दिर स्थली पर भगवान शिवजी की 51 फुट ऊँची प्रतिमा बनने जा रही है। जिससे यह स्थली अब और रमणीक हो जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व पर पच्छाद निवासियों को बड़ी सौगात मिली है। आराध्यदेव भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसकी ऊंचाई 51 फिट होगी।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने इसकी आधारशिला रखी। इससे शिवालिक पर्वतमाला के कवाग्धार की मनोरम पहाड़ी पर स्तिथ इस ऐतिहासिक स्थल का ओर भी अधिक महत्व बढ़ जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरमौर के उपायुक्त राम कुमार गौतम पच्छाद के आराध्यदेव भुरेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव धीमान, मन्दिर कमेटी प्रधान मदन मोहन अत्रि, पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा,महंत परमेश्वर दास जी समेत कई व्यक्ति मौजूद रहे।
Tagsउपायुक्त आर.के गौतमआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story