हिमाचल प्रदेश

फ्लाईओवर की धीमी रफ्तार से नंगल में डिप्टी सीएम नाराज

Shreya
7 Aug 2023 1:41 PM GMT
फ्लाईओवर की धीमी रफ्तार से नंगल में डिप्टी सीएम नाराज
x

ऊना: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नंगल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की धीमी गति पर सख्त रवैया अपनाया है। हिमाचल व पंजाब के लोग इस पुल के पूरा होने से लगातार परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अब हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री खुद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस पुल को तय समय में पूरा करवाने का आग्रह करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत दिनों नंगल में फ्लाईओवर का दौरा किया था और धीमी गति से निर्माण कार्य पर नाराजगी जाहिर की थी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पुल पंजाब व हिमाचल को नई सुविधा से जोडऩे वाला है।

इस पुल के बनने से ट्रैफिक सुविधा बढ़ेगी, लेकिन फिलहाल यह पुल पंचवर्षीय योजना बन गया है और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ऐसे में जो पुल 2020 में पूरा होना था, वह पुल 2023 में भी अभी अधूरा है। इस पुल के न बनने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब की सरकार हिमाचल के बॉर्डर के साथ लगी अन्य सडक़ों को भी दुरुस्त करे।

Next Story