- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सुक्खू सरकार के...
हिमाचल प्रदेश
सुक्खू सरकार के मंत्रियों को आबंटित हुए विभाग, जानिए किसे क्या मिला
Shantanu Roy
13 Jan 2023 11:27 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। सुक्खू सरकार में मंत्रियों को विभाग आबंटित कर दिए गए हैं। सरकार ने जहां वरिष्ठ नेता डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग सौंपा है तो वहीं मंत्री चंद्र कुमार के हवाले कृषि व पशुपालन विभाग रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने पास 5 विभागों के अलावा वे सभी विभाग रखें है जो अभी तक अन्य मंत्रियों को आबंटित नहीं किए हैं। इसी तरह अन्य मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया गया है। वहीं सीपीएस संजय अवस्थी को अटैच किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य व लोक निर्माण विभाग देखेंगे।

Shantanu Roy
Next Story