- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल की सिंचाई और...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल की सिंचाई और पेयजल योजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग, सांसद ने उठाया मुद्दा
Admindelhi1
25 Nov 2026 7:30 AM IST

x
हिमाचल की अटकी परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार? केंद्र से सांसद अनुराग शर्मा की मांग
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की लंबित सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं का मुद्दा संसद की जल संसाधन संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में उठाया गया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने केंद्र सरकार से इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द मंजूरी देने की मांग की।
सांसद ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लंबित परियोजनाओं का शीघ्र मूल्यांकन और निस्तारण जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने वाली योजनाओं पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
अनुराग शर्मा के अनुसार, बैठक में इन मुद्दों पर सकारात्मक रुख और सहयोग का आश्वासन मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हिमाचल को सिंचाई और पेयजल से जुड़ी केंद्रीय वित्त पोषित योजनाओं का लाभ मिलेगा।
Next Story





