हिमाचल प्रदेश

Dehradun: तुष्टिकरण छोड़ विकास पर ध्यान दे कांग्रेस : मनवीर चौहान

Admindelhi1
12 Sept 2026 2:09 PM IST
Dehradun: तुष्टिकरण छोड़ विकास पर ध्यान दे कांग्रेस : मनवीर चौहान
x
कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

मनवीर चौहान ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर की गई प्रतिक्रिया के जवाब में कहा कि कांग्रेस राज्य में हुए विकास कार्यों को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को देश की प्रगति का आधार मानती है और उनके साथ संवाद कर रोजगार, स्वरोजगार और अवसरों को लेकर सुझाव ले रही है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहल युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही हैं।

मनवीर चौहान ने कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था और तकनीक के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल तकनीक और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नई संभावनाएं बनी हैं। राज्य में सरकारी रोजगार के साथ स्वरोजगार की योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में लखपति दीदी योजना इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, हवाई संपर्क और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहा काम धामी सरकार की विकास प्राथमिकताओं को दर्शाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सेवा कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को फिर आशीर्वाद देगी।

Next Story