हिमाचल प्रदेश

देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दिया इस्तीफा

Shantanu Roy
30 July 2023 9:20 AM GMT
देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दिया इस्तीफा
x
देहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने शनिवार को अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजे गए त्यागपत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि वह काम करने में असमर्थ हैं जिसके चलते उनका त्यागपत्र मंजूर कर उन्हें पद से भारमुक्त किया जाए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा को त्यागपत्र की प्रतिलिपि भेजी है। हरिओम शर्मा ने त्यागपत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विप्लव ठाकुर, डाॅ. राजेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय महाजन और वर्तमान जिलाध्यक्ष करण पठानिया का उन्हें पूरा योगदान मिला है। वहीं हरिओम शर्मा के त्यागपत्र के बारे में जिलाध्यक्ष करण पठानिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Next Story