हिमाचल प्रदेश

दीपक उप्पल विद्युत नियामक आयोग में लोकपाल नियुक्त

Shantanu Roy
13 Jun 2023 10:17 AM GMT
दीपक उप्पल विद्युत नियामक आयोग में लोकपाल नियुक्त
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने सेवानिवृत इंजीनियर दीपक उप्पल को नया लोकपाल नियुक्त किया है। इस संबंध में विद्युत नियामक आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत विद्युत नियामक आयोग में लोकपाल बिजली बोर्ड से विद्युत संबंधी शिकायतों का निपटारा करेंंगे। इनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा। इंजीनियर उप्पल बिजली बोर्ड से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। इन्हें आयोग के अध्यक्ष के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेनी होगी। आयोग की सचिव छवि नेंटा की ओर से इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इंजीनियर उप्पल ने बिजली बोर्ड में पहली सेवा 1986 में बतौर एस.डी.ओ. शुरू की। इसके बाद वह एस.जे.वी.एन.एल. में डैपुटेशन पर गए। मद्रास वि.वि. से इलैक्ट्रॉनिक में इंजीनियरिंग की डिग्री 1984 में की है। 1980 में इन्होंने प्री इंजीनियरिंग की डिग्री हिमाचल प्रदेश वि.वि. से की है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग इन्होंने सेवाकाल के दौरान ही 1992 में रुड़की से की। अपने सेवाकाल में इन्होंने लंबे समय तक विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं।
Next Story