हिमाचल प्रदेश

घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

Admin4
14 April 2023 11:12 AM GMT
घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला व्यक्ति का शव
x
शिमला। राजधानी शिमला के जाखू इलाके में घर से एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मृतक की पहचान जंग बहादुर थापा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जाखू के वालिया कॉटेज से काफी बदबू आ रही थी। जब स्थानीय लोगों को इसका एहसास हुआ तो उन्होंने इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। बता दें मृतक सेवानिवृत्त कर्नल था और वह अपने घर में अकेला ही रहता था। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
Next Story