हिमाचल प्रदेश

3 पद भरने पर फैसला जल्द, कैबिनेट विस्तार में कांगड़ा का मसला सीएम से उठाएंगी प्रतिभा

Gulabi Jagat
10 Jan 2023 2:05 PM GMT
3 पद भरने पर फैसला जल्द, कैबिनेट विस्तार में कांगड़ा का मसला सीएम से उठाएंगी प्रतिभा
x
शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा को जगह न मिल पाने की बात उनके ध्यान में है। इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की जाएगी। मंत्रिमंडल का विस्तार संतुलित हुआ है। सभी उम्र के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। कर्नल धनीराम शांडिल सबसे बड़े तो विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा हैं।
अभी भी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं और इनमें जो जिले छूट गए हैं उन्हें अवसर दिया जाएगा। जल्द ही मंत्रिमंडल की बैठक होगी और इसमें जो वादे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। प्रतिभा सिंह शिमला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय करने को बुलाई बैठक के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं। इससे पहले विक्रमादित्य ने कहा था कि कांगड़ा हमारे दिल में है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story