हिमाचल प्रदेश

आनी में हुए भारी बारिश से मकान पर गिरा मलबा, महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
11 Aug 2022 5:20 PM IST
आनी में हुए भारी बारिश से मकान पर गिरा मलबा, महिला और किशोरी की दर्दनाक मौत
x

आनी न्यूज़: भारी वर्षा से आनी खंड की पंचायत शिल्ली पंचायत के खदेड़ गांव में भूस्खलन के कारण एक रिहायशी मकान पर गिरे मलबे से घर के अंदर रह रही एक महिला और 16 वर्षीय किशोरी की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां मेहमान आई हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही आनी प्रशासन की ओर से एसडीएम नरेश वर्मा व तहसीलदार दलीप शर्मा तथा पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

Next Story