हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में जंगल की आग के बीच वाहन पर गिरा मलबा, महिला की मौत

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:32 PM IST
किन्नौर में जंगल की आग के बीच वाहन पर गिरा मलबा, महिला की मौत
x
संघणी बाजार में भीषण आग से तबाही, प्रभावित परिवारों को मिलेगी प्रशासनिक सहायता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और चंबा जिलों में आग से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। किन्नौर में जंगल की आग के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, चंबा के संघणी बाजार में भीषण अग्निकांड से छह दुकानें और एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया।

किन्नौर के चगांव में सत्संग भवन के समीप जंगल में लगी आग के कारण पहाड़ी से मलबा गिरा, जिसकी चपेट में एक वाहन आ गया। हादसे में 57 वर्षीय संजोकि देवी की मौत हो गई, जबकि अभिषेक कुमार और वीरेंद्र सिंह का जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू में उपचार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन में आग नहीं लगी थी।

दूसरी ओर, चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के संघणी बाजार में देर रात लगी आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड के कारण कई लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है, जबकि एक परिवार बेघर हो गया है।

प्रशासन ने नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी है। कार्यकारी एसडीएम अनिल भारद्वाज ने प्रभावित परिवारों को राहत मैनुअल के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

Next Story