- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- फंदे से लटककर दी जान,...
फंदे से लटककर दी जान, मायका पक्ष ने प्रताड़ना के आरोप लगाकर किया हंगामा

नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छातर में एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ घर के स्टोर रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को घटित हुई है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छातर में एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ घर के स्टोर रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को घटित हुई है। उस समय घर पर कोई भी अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब चाचा ससुर अपने भाई के घर पर आया तो वहां उसने मां-बेटी को फंदा से लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी दिनेश कुमार सहित पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मरने वालों की शिनाख्त डिंपल उम्र 22 साल पत्नी विनय कुमार निवासी छातर तहसील सुंदरनगर और दो साल की बेटी प्रियांशी के रूप में की है।
देर शाम मायका पक्ष के दर्जनों लोगों ने बेटी के ससुराल पहुंच कर खूब हंगामा किया और पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। पिता तुलसीराम की शिकायत पर सुंदरनगर थाने में महिला के पति, सास व ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया। पिता तुलसी राम ने बताया कि करीब चार साल पहले उनकी बेटी ने विनय कुमार के साथ विवाह किया था। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित किए जाने को लेकर वह अपनी बड़ी बहन को सारी जानकारी देती रहती थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।





