हिमाचल प्रदेश

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो महीने से था लापता

Gulabi Jagat
28 Jan 2023 10:46 AM GMT
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो महीने से था लापता
x
पालमपुर। पालमपुर कंडी रोड़ पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। मृतक युवक उड़ीसा का बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक राहगीर ने सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से झूलता एक शव देखा। व्यक्ति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि यह युवक उड़ीसा का रहने वाला है। पालमपुर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने जब सूचना देने के लिए उड़ीसा के उपयुक्त पुलिस थाना में फोन किया तो पता चला कि उक्त युवक दो महीने से लापता है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तथ्यों की पूरी जांच के बाद ही मौते के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Next Story