हिमाचल प्रदेश

नाले में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Admin4
8 Jun 2023 10:58 AM GMT
नाले में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
x
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के नौणी में एक ढाबे के समीप एक प्रवासी मृत पाया गया है। जिसका शव एक ढाबे के समीप नाले में पड़ा मिला है। मृतक की उम्र 50 से 55 के बीच लग रही है। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है। हालाँकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पिछले तीन चार दिनों से नौणी के आसपास ही घूमता दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार उसे ज्यादातर शराब के नशे में ही देखा गया है। 5 जून को मृतक अन्नपूर्णा पंजाबी ढाबा नौणी के बाहर चारपाई पर शराब पीकर सो रहा था।
वहीं 7 जून को व्यक्ति का शव ढाबे के पास नाले में पड़ा हुआ था। लोगों ने यही समझा के वह शराब पीकर सो रहा है। जैसे ही लोगों को संदेह हुआ की वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ है तो उन्होंने तो इसकी सुचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले जांच जारी है।
Next Story