- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ब्यास नदी के किनारे से...
हिमाचल प्रदेश
ब्यास नदी के किनारे से बरामद हुआ 81 वर्षीय बुजुर्ग का शव
Admin4
27 Jun 2023 12:23 PM GMT

x
मंडी। जिला मंडी में ब्यास नदी के किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। बता दें बुजुर्ग व्यक्ति घर से बाजार में घूमने के लिए निकला था। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान 81 वर्षीय तुलसू राम निवासी सराज क्षेत्र के बागाचनोगी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तुलसू राम अपनी पोती के पास रहने के लिए पंडोह आया था। इस दौरान वह पिछले कल घर से बाजार में घूमने के लिए निकला था। जब रात हो जाने तक भी वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन और उसकी पोती चिंतित हो गए।
जिसके बाद परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस चौकी स्योग पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल वैद्य ने सूचना दी कि नदी के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। पहचान करने पर यह शव तुलसू राम का पाया गया। मामले की पुष्टि पंडोह चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story