- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- खून से लथपथ मिला 52...
हिमाचल प्रदेश
खून से लथपथ मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस
Admin4
30 May 2023 12:09 PM GMT

x
शिमला। राजधानी शिमला में पुलिस स्टेशन ढली के अंतर्गत चमियाना क्षेत्र में कमरे में एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान 52 वर्षीय दुनी चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कमरे में एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है। ऐसे में व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पेट पर चाकू के कई घाव हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बता दें मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्कॉड भी बुलाए गए हैं। मृतक शिमला से सटे सुन्नी का मूल निवासी था और दर्जी का काम करता था। मामले की पुष्टि एएसपी सुनील नेगी ने की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story