- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- फंदे से झूलती मिली...
हिमाचल प्रदेश
फंदे से झूलती मिली लाश, जोगिंद्रनगर में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
Gulabi Jagat
1 Nov 2022 8:00 AM GMT

x
जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर के गरोड़ू में एक नाबालिगा फंदे से झूल गई है। मृतका के माता-पिता काम से शिमला कोटखाई में थे, वे लकड़ी चरान का काम करते हंै। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम रीना देवी पुत्री देवराज है और ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। इस बात का उसके भाई संजय को तब पता चला, जब वह स्कूल से वापस आया।
उसने देखा कि घर के दरवाजे अंदर से बंद हैं। उसने दोस्तों को बुलाकर जब दरवाजा तोडक़र खोला, तो देखा कि उसकी बहन फंदे से झूल रही थी। पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने कार्रवाही शुरू कर दी है। मृतका के माता-पिता भी घर पहुंच गए हैं।

Gulabi Jagat
Next Story