- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- झिरड़ू मोड़ पर दरकी...
हिमाचल प्रदेश
झिरड़ू मोड़ पर दरकी पहाड़ी, चम्बा-खड़ामुख-होली मार्ग पर आवाजाही ठप्प
Shantanu Roy
26 Feb 2023 9:43 AM GMT

x
भरमौर। चम्बा-खड़ामुख-होली मार्ग पर झिरड़ू के पास भूस्खलन हो गया। इस कारण यह मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से 3 बसें फंस गई हैं। इसमें एक दो निजी बसें व एक परिवहन निगम की बस शामिल है, वहीं कई छोटे-बड़े वाहनों के भी पहिए थम गए हैं जबकि चम्बा की ओर से आने वाली बसें भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं। इससे क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को दोपहर के समय चम्बा-होली मार्ग पर खड़ामुख से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे झिरड़ू मोड़ पर पहाड़ी दरक गई। देखते ही देखते भारी भरकम चट्टानें व मलबा मार्ग पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों को पहले ही पहाड़ी दरकने की भनक लग गई थी, ऐसे में लोगों ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। जैसे ही भूस्खलन हुआ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। लोगों को मार्ग बंद होने की जानकारी मिल गई।
वहीं आसपास के लोगों व राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए लेकिन सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें व काफी मात्रा में मलबा होने के कारण मार्ग को यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका। बाद में विद्युत परियोजना के निर्माण में जुटी कंपनी की मशीनरी को भी मंगवाया गया और देर शाम तक मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी रहा। चट्टानों को तोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ब्लास्टिंग भी की गई। रविवार को मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। चम्बा-होली मार्ग पर साफ मौसम में भी भूस्खलन हो जाता है। इससे यातायात ठप्प हो जाता है और क्षेत्रवासियों को मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। खड़ामुख-होली मार्ग पर कुछ दिन पहले चोली में पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इससे कई दिनों तक वाहनों की आवाजाही ठप्प रही थी, वहीं अब झिरड़ू में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोक निर्माण विभाग चम्बा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि झिरड़ू मोड़ के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पहाड़ का एक हिस्सा ही सड़क पर गिर गया है। सूचना मिलते ही मशीनरी व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। रविवार को मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story