हिमाचल प्रदेश

BRO के प्रोजेक्ट की मशीनरी को नुकसान, अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सेरी नाला में आई बाढ़

Admin Delhi 1
12 July 2022 10:50 AM GMT
BRO के प्रोजेक्ट की मशीनरी को नुकसान, अटल टनल के साउथ पोर्टल पर सेरी नाला में आई बाढ़
x

हिमाचल न्यूज़: अटल टनल के साउथ पोर्टल में सेरी नाला में आई बाढ़ से बीआरओ को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां बीआरओ के योजक प्रोजेक्ट के साथ-साथ ठेकेदारों की मशीनरियां भी बाढ़ में बह गई है। जिससे लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। अचानक आई बाढ़ से अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के साथ लगते क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए बीआरओ के प्रोजेक्ट योजक से चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद बीआरओ के आलाधिकारीयों के साथ यहां निरीक्षण करने पहुंचे और यहां घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बाढ़ से हुआ नुकसान सेरी नाला में आई बाढ़ से अटल टनल के साथ लगते सेरी नाले में पांच मशीनें व तीन ट्रेक्टर बाढ़ की चपेट में आ गए और मशीनरियों को नुकसान हुआ है।

Next Story