हिमाचल प्रदेश

पुलिस की गुप्त सूचना पर गांव में दबिश, 3 किलो भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 Jun 2023 9:17 AM GMT
पुलिस की गुप्त सूचना पर गांव में दबिश, 3 किलो भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार
x
ठाकुरद्वारा। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 3 किलोग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टिव्वी गांव में दबिश दी, जहां व्यक्ति से 2.969 किलोग्राम भुक्की (चूरा-पोस्त) बरामद हुई। आरोपी की पहचान बलवीर निवासी टिव्वी डाकघर काठगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अशोक रत्न ने की है।
Next Story