हिमाचल प्रदेश

साइबर सैल ने किया अलर्ट, फर्जी ऐप से लोन का लालच दे रहे ठग

Gulabi Jagat
30 May 2023 1:06 PM GMT
साइबर सैल ने किया अलर्ट, फर्जी ऐप से लोन का लालच दे रहे ठग
x
शिमला: साइबर सैल ने ऑनलाइन ठगी के फेक लिंक्स, ऐप्स एवं फेक नंबरों की सूची जारी की है। साइबर सैल शिमला ने साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए कहा है। साइबर ठगों द्वारा ठगी के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न फेक ऐप व लोन ऐप बनाई जा रही जिसके द्वारा यह लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा लोन ऐप बनाकर गूगल स्टोर या गूगल पर डाल दिया जाता है, जो कि तुरंत लोन देने का लालच देते है। व्यक्ति तुरंत लोन पाने के लालच में इन लोन देने वाले ऐप्स को इंस्टाल करता है।
डाउनलोडिंग के समय ये ऐप्स यूजर से उसकी गैलरी, कॉन्टेक्ट्स व लोकेशन आदि के एक्सेस की परमिशन मांगते हैं, जो अकसर यूजर दे देते हैं। कई बार ये ऐप्स यूजर के फोन में बिना उसकी जानकारी के ही थर्ड पार्टी ऐप्स या मालवेयर इंस्टाल कर देते हैं और इसके जरिए यूजर का निजी डाटा चुरा लेते हैं। इन जानकारियों का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने में भी करते है। एएसपी साइबर क्राइम भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा ठगी के लिए इंटरनेट जनरेटिड नंबरों का उपयोग किए जा रहा है। उन्होंंने आम जनमानस से अपील की है कि साइबर अपराधियों द्वारा भेजे जाने वाले इन सभी फेक ऐप फेक लिंक पर क्लीक न करेें। साइबर अपराध पर अपनी शिकायत शिमला ई-मेल या टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करें।
साइबर ठगी के नंबरों की लिस्ट
हिमाचल प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस के अध्ययन पर यह पाया गया विभिन्न फेक लिंक्स, ऐस एवं फेक नंबरों का इस्तेमाल साइबर अपराधियो द्वारा किया जा रहा है। साइबर ठगी के नंबरों में +16412527490, +16412529535, +918157525356, +16412526490, +447767826015, +16412522297, +447739627976, +16412521007, +918334803257, +16412521848,+917338104125
ये हैं फेक लोन ऐप
साइबर ठगी के लिए उपयोग की जा रही फेक लोन ऐप में सेफ लोन, पे भारत, कैंडी कैश, रेनबो मनी, मोको रूबी, लिजेंड रूपी, वाल्मा फाइनांस, मनी टैप पर्सनल लोन, क्विक मनी, होटबोट, कैश पार्क पर्सनल लोन और ईसी रूपी पर्सनल लोन ऐप शामिल है।
Next Story